Loading...

प्रदेश के मैदानी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

बारिश-बर्फबारी न हाेने के कारण प्रदेश में सूखी ठंड का प्रकाेप लगातार जारी है और दिन के समय जहां तेज धूप खिली रही तो वहीं सुबह शाम लाेगाें काे काेहरे की मार का सामाना करना पड़ रहा है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में भी काेहरे काे लेकर यह स्थिति बनी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

इसके चलते माैसम विभाग ने मैदानी जिलों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उधर, बारिश बर्फबारी न हाेने से सेब बागवानाे की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।