HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में इन दिनों श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। आज नवमीं पर भी सुबह से ही प्रदेश के तमाम शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। पांच शक्तिपीठों चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, नयनादेवी, बृजेश्वरी देवी और चामुंडा देवी मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो चुकी है।
वही बात अगर अष्टमी की करें तो शक्तिपीठों में 75500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। चिंतपूर्णी मंदिर में 11500, नयनादेवी मंदिर में सात हजार, ज्वालाजी मंदिर में 15 हजार, बज्रेश्वरी मंदिर में 20 हजार भक्तों जबकि चामुंडा देवी मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। सप्तमी पर चार शक्तिपीठों में 51 लाख 52 हजार 919 रुपए नकद चढ़ावा, 36 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और चार किलो 35 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





