प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता धुड़ू राम का देहांत, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के राम 108 वर्षीय निवासी गांव बनौर का देहंतु हो गया है। धुड़ू राम ने सिरमौर जिला में लोकसभा चुनाव के स्वीप कार्यक्रम में प्रमुख आइकन की भूमिका निभाई थी। बता दें धुड़ू राम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता थे।
हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंगलवार को धुड़ू राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। धुड़ू राम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के हिमाचल प्रदेश के चुनाव आइकाॅन थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बता दें कि 108 वर्षीय धुड़ू राम लोकसभा चुनाव 2019 के स्वीप कार्यक्रम में प्रमुख आइकन रहे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।