HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के 10,540 मेधावियों को दिसंबर माह में टैबलेट मिलेंगे। राजधानी शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों योजना का शुभारंभ कर दिया है। बता दें कि जिला उपनिदेशकों को आवंटन का जिम्मा सौंपा गया है। शिक्षा विभाग ने जिलों को आवंटन के लिए टैबलेट की सप्लाई भेज दी है।
प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावियों को टैब देकर सम्मानित किया जाना है। तो वहीं सरकार वर्ष 2022-23 के मेधावियों के लिए योजना में बदलाव करने जा रही है। जिसमें सरकार की इन मेधावियों को टैबलेट या लैपटॉप की जगह नकद राशि देने की योजना है। बता दें कि वर्ष 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
टैबलेट प्राप्त करने वाले प्रदेश के कुल 10,540 विद्यार्थियों में से 7,520 छात्राएं हैं। कांग्रेस सरकार ने मेधावियों को लैपटॉप की जगह टैबलेट देने का फैसला लिया है। बता दें कि पूर्व सरकार के समय खरीद में देरी के चलते सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं। सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10,540 मेधावियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





