HNN/ऊना
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे क़ी पहली कार्यसमिति की बैठक 17 नवंबर को ऊना दीपकमल भाजपा कार्यालय में तय हुई है। विनय छींटा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के शानदार कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा के कुशल नेतृत्व में यह पहली प्रदेश कार्यसमिति होने वाली है। मंडल सशक्तिकरण वर्ग इसी बैठक में होने वाला है।
इस बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी नेताओ का मर्गदर्शन रहने वाला है। बैठक में प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वर्तमान की कांग्रेस सरकार जब सत्ता में आई तो युवाओं से प्रति वर्ष एक लाख नवीन रोज़गार सृजन करने की इस सरकार ने बात की। लेकिन एक वर्ष पूर्ण हो चुका है इस सरकार ने एक भी रोज़गार नही दिया बल्कि करोना योद्धाओं को नौकरी से निकाल दिया।
इन तमाम मुद्दों को लेकर युवा मोर्चा अपनी विशेष भूमिका तय करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी की करिश्माई नेतृत्व में देश आगे बड़ा है युवा वर्ग गौरव महसूस करता है। इन सब बातों क़ो लेकर युवा मोर्चा आम जन मानस के बीच ले जाने काम करने वाला है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





