Loading...

प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार से जुडी बड़ी खबर आई सामने , इनमे से एक विधायक बनेंगे मंत्री

Ankita 24 Jun 2023 Edited 24 Jun 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंत्री पद मिलने को लेकर लोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भी दिल्ली गए हुए हैं। वहीं हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ,जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी का मंत्री पद पक्का होने पर सहमति जताई जा रही है। वही दूसरी ओर सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा में से किसी एक की ताजपोशी होगी। बताया जा रहा है कि विधायक यादवेंद्र गोमा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पसंद हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित गोमा को मंत्री बनाने के लिए खरगे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वही धर्माणी प्रदेश कांग्रेस के किसी भी गुट से नहीं जुड़े हैं। हाईकमान के समक्ष उनकी छवि अच्छी है। इसके चलते उनकी ताजपोशी तय है।

सुधीर शर्मा तथा राजेंद्र राणा में से किसे मंत्री पद दिया जाये ,इस बात पर अभी भी संदेह बरकरार है। जहां सुधीर कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री हैं वही राजेंद्र राणा हाईकमान के करीबी भी माने जाते हैं। कभी पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के सबसे करीबियों में उनकी गिनती होती थी मगर बाद में इन दोनों के बीच इतनी गहरी खाई बनी कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस के लिए उन्होंने पहले भी जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री को हराया था। राजेंद्र राणा ने जयराम सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन के नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा भी करवाया था। राजेंदर राणा एक कुशल रणनीतिकार भी माने जाते हैं , इसके साथ साथ उनके सामाजिक सरोकार भी काफी बेहतर माने जाते हैं। अब पार्टी के सामने दोनों में से किसी एक को चुनने की समस्या खड़ी हो गई है। संभावना है कि इस बाबत फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री दोबारा दिल्ली जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

Related Topics: