प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस पर देशवासियों को दिया 15, 000 करोड़ का तोहफा- बिंदल
नाहन में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बैंड बाजे के साथ हुआ जश्न
HNN/ नाहन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस नाहन में भाजपाइयों के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला व प्रदेश वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष पर 15, 000 करोड़ का तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि देश के ऐसे परंपरागत कारीगर जिन की कला लुप्त होती जा रही है उनके लिए विश्वकर्म योजना का आज शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा उद्देश्य विलुप्त हो रही परंपरागत कारीगरी कला को फिर से विकसित करना है। उन्होंने कहा इससे न केवल विलुप्त हो रही कला फिर से उभर कर आएगी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष व मंडल भाजपा नाहन के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए हलवा प्रसाद स्वरूप बांटा गया। यही नहीं सैकड़ो की तादाद में जुटे भाजपाइयों ने बैंड बाजे के बीच एक दूसरे को नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर भाजपा इस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर मन की बात कार्यक्रम से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 तारीख से 2 अक्टूबर तक पूरा देश व प्रदेश जागृत अवस्था में सामाजिक कार्यों के साथ जुड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा इस अवसर पर प्रदेश के 68 स्थान पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी जिसके साथ-साथ चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
इन सभी शिविरों के अंतर्गत जहां गरीब बस्तियां हैं वहां भाजपा का कार्यकर्ता वालंटियर के रूप में सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारंभ आज शिमला के गेट थिएटर में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर से कर दिया गया है जिसमें अनुसूचित मोर्चा के द्वारा फल वितरण किया जा रहा है।
इस मौके पर नाहन भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता हिंदू आश्रम में एकत्रित हुए। आयोजित कार्यक्रम में सभी भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़े के तहत जुड़कर किस तरीके से आम जनमानस की सहायता करनी है इसको लेकर जानकारी ली।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हताश और निराशा है यही नहीं आम जनता की समस्याओं जरूरतों और विकास को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
डॉ राजीव बिंदल ने तो यहां तक भी कहा कि नाहन में कुछ कांग्रेसी नेताओं का ऐसा खौफ है कि आम लोग अब सड़कों पर चलने से भी डरने लग पड़े हैं। उन्होंने हमीरपुर में महिला के बाल काटे जाने और मुंह पर कालिक लगाए जाने वाले मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश में आपदा के दौरान केंद्र से मिली 1100 करोड़ से भी अधिक की सहायता को लेकर कांग्रेस की लेकर मुकर जाने वाली मंशा को भी बताया। उन्होंने कहा कि आपदा से गुजरे प्रदेश के हर क्षेत्र में भाजपा का कार्यकर्ता हर जगह मौजूद रहा। उन्होंने कहा यही नहीं केंद्र से राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार नहीं बल्कि दो बार और उनके अलावा नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्री और नेता भी लोगों का दर्द बांटने यहां आए।
बावजूद इसके केंद्र से मिली सहायता के बावजूद कांग्रेस सरकार ने यह ठान लिया है कि सहायता राशि लोगों तक पहुंचाने की जगह कैसे भाजपा को बदनाम किया जाए इन साजिशों में लगी रहती है। वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र को लेकर डॉक्टर राजीव बिंदल ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी को जमकर घेरा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में अब प्रत्याशी विकास कार्य और लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में उप तहसील पटवार सर्कल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कई स्कूल खुलवाए गए थे मगर अब कांग्रेस के विधायक और सरकार के द्वारा इन सभी को बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बीते 8 महीना में कांग्रेस की सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र के विकास को पूरी तरह ग्रहण लगाकर हाशिई पर ला खड़ा कर दिया है।