Loading...

प्रदेश में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर क्या रही तीव्रता……

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश के जिला बिलासपुर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि गनीमत रही कि इन झटकों से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि आज दोपहर करीब 2:14 बजे बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 13 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत रही कि तीव्रता कम रही, जिससे कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि बार-बार महसूस किए जा रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।