Loading...

प्रदेश में करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Ankita • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को बारिश, बर्फबारी, अंधड और ओलावृष्टि का येलो और 13 व 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह बदलाव आने की संभावना है।

16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बता दें मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 और 14 अप्रैल को 9 जिलों शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चम्बा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मैदानी व पहाड़ी इलाकों में अनेक स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। किसानों-बागवानों को सबसे अधिक डर ओलावृष्टि को लेकर लग रहा है।