Loading...

प्रदेश में कल से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज़, बारिश-बर्फबारी की संभावना

Ankita 9 Apr 2024 Edited 9 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ़बारी और निचले भागों में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

बता दें हिमाचल के मैदानी जिलों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप खुली हुई है। अब फिर मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। चटकती धूप खिलने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।