प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 10 से 13 अप्रैल तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल से अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।
बता दें हिमाचल के मैदानी जिलों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप खुली हुई है। अब फिर मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। चटकती धूप खिलने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।