HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंताएं बढ़ गई है। बता दें कि इन दिनों बाहरी राज्यों में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसी बीच प्रदेश में भी कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं जिससे एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हुई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह संक्रमण दर औसतन 1.5 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले चार दिन में 86 मामले आए हैं।राज्य में अब एक्टिव केस 143 हो गए हैं। कांगड़ा में 49, शिमला में 26, हमीरपुर व सोलन में 15-15 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोई भी जिला कोरोना मुक्त नहीं है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





