प्रदेश में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद शीतलहर बढ़ गई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश में सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
बता दें प्रदेश के 10 स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। कड़कड़ाती ठंड में लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सुंदरनगर माइनस 1.0, भुंतर माइनस 1.2, कल्पा माइनस 4.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 2.4, नाहन 8.5, पालमपुर 3.5, सोलन 1.0, मनाली माइनस 0.5, कांगड़ा 3.9, मंडी माइनस 0.9, चंबा 2.2, डलहौजी 1.5, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.1, कुकुमसेरी माइनस 7.3, नारकंडा माइनस 1.6, रिकांगपिओ माइनस 1.6, सेऊबाग माइनस 0.4, धौलाकुआं 5.3, बरठीं 2.4, समधो माइनस 5.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।