प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज़, कुल्लू में झमाझम बरसे मेघ
तीन दिनों तक कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपना मिजाज़ बदला है। जिला कुल्लू में आज बुधवार दोपहर झमाझम मेघ बरसे है। बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज राज्य के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है।
आज से तीन दिनों तक कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 8 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
कुल्लू जिला में तेज बारिश होने से तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में लोगों हाल गर्मी से बेहाल हो रहा है।