Loading...

प्रदेश में बीएड की खाली सीटें भरने हेतु इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया…..

PARUL 2 Dec 2023 Edited 2 Dec 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीएड कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक जारी रहेगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 दिसंबर को एचपीयू के सभागार में ऑफलाइन काऊंसलिंग होगी। बता दें कि बीते कल एडमिशन व काऊंसलिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी की बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम ने की।

इस दौरान बैठक में निजी बीएड काॅलेजों की खाली रही सीटों को भरने को लेकर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के एक निजी बीएड काॅलेज की 100 सीटों को भरने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी और इसमें सशर्त प्रोविजनल एडमिशन प्रदान की जाएगी और स्थायी प्रवेश कोर्ट के अगले आदेशों पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा हाल ही में पूरी काऊंसलिंग प्रक्रिया के बाद खाली रही करीब 30 से 35 सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बीएड की मैनेजमैंट कोटे की 660 सीटों को भरने के लिए काऊंसलिंग का शैड्यूल अगले सप्ताह अलग से जारी किया जाएगा।