HNN/शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत चंद्रभागा नदी पर लुज धरवास क्षेत्र में डुगर जल विद्युत परियोजना 500 मेगावाट के कार्य निर्माण पर तेजी लाने के लिये एनएचपीसी के अधिकारियों व राज्य सरकार से बातचीत करेगी। उन्होंने कहा है कि इस परियोजना के बनने से एक ओर जहां पांगी घाटी में विधुत की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी वही चंद्रभागा नदी के जल का भी पूरा दोहन हो सकेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लुज धरवास क्षेत्र में बनने वाली डूगर जल विद्युत परियोजना 500 मेगावाट प्रदेश में विधुत उत्पादन के क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। एक ओर जहां इस परियोजना के बनने से संपूर्ण पांगी घाटी को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा, वही प्रदेश की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में बनने वाली इस परियोजना से इस क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी व युवाओं को रोजगार के कई अवसर पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए एनएचपीसी से निर्माण कार्य मे तेजी लाने को कहा है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में बनने वाली जल विधुत परियोजनाओं की नीति निर्माण व समझौतो को भी सरल बनाने को कहा है जिससे प्रदेश में जल विधुत उत्पादन का पूरा दोहन हो सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल विधुत परियोजनाओं के सभी लंबित मामलों को जल्द निपटारे का आग्रह किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group