प्रदेश में सीमेंट हुआ और महंगा, 7:30 रुपए की जगह अब सीजीसीआर किया इतने रुपए….
राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रमुख सचिव ने जारी की सूचना
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रिंसिपल सेक्रेटरी के द्वारा सर्टेन गुड्स केरिड बाय रोड एक्ट 1999 की आइटम नंबर 17 का रेट बढ़ा दिया गया है। जारी अधिसूचना में यह आइटम सीमेंट है। जिसके अनुसार पहले जहां सीमेंट पर सर्टेन गुड्स केरिड बाय रोड शुल्क 7 रुपए 50 पैसे लिया जाता था अब यह 11 रुपए कर दिया गया है।
यानी 3:30 की टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। जिसका सीधा-सीधा असर प्रदेश में पहले से महंगे दामों पर बिक रहे सीमेंट पर पढ़ना अब निश्चित है। पहले जहां एक सीमेंट का 50 किलो का बैग 420 रुपए का मिलता था अब यह 430 रुपए से भी ऊपर जाने की पूरी संभावनाएं बन गई है। बता दें की बांगड़ नाम का सीमेंट 380 रुपए तथा बांगड़ पावर 410 रुपए का बिक रहा है।
सीजीसीआर में की गई बढ़ोतरी के बाद यह सस्ता सीमेंट भी 400 रुपए से ऊपर चला जाएगा। बता दें कि प्रदेश में सीमेंट पहले ही अन्य राज्यों की तुलना में काफी महंगा बिक रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि प्रदेश के दाडला घाट पांवटा साहब के राजबन में देश के प्रमुख ब्रांड के सीमेंट भी बनते हैं। बावजूद इसके में ही यही सीमेंट काफी महंगे दामों पर अन्य राज्यों की तुलना में मिल रहा है।
बता दें कि हरियाणा और पंजाब में यही सीमेंट 370, 380 रुपए प्रति बैग मिलता है। सीमेंट के दामों में जो अब बढ़ोतरी होगी उसका सबसे ज्यादा असर निम्न तबके के लोगों को होगा। सीमेंट के महंगे दम होने पर सबसे ज्यादा फायदा सरकारी कामों में चल रहे निर्माण के दौरान ठेकेदारों को पहुंचता है।
जिसमें वह ठेकेदार अथवा बिल्डर बिल हिमाचल का लगते हैं और जबकि सीमेंट बाहरी राज्यों से खरीदते हैं। बैरियर्स पर कोई खास जांच न होने के चलते सीमेंट के अवैध कारोबार का भी धंधा प्रदेश में जोर-शोर से फल रहा है। जाहिर है अब जब सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होगी तो निश्चित ही सीमेंट का काला कारोबार अन्य राज्यों से और बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।