Loading...

प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को मिली संजीवनी

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होटलों में कमरों की बुकिंग शुरू

HNN/ मनाली

बर्फबारी के बाद सैलानी हिमाचल के प्रति आकर्षित हुए हैं। अटल टनल रोहतांग, मनाली, लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करने वाले हैं। ताजा बर्फबारी के बाद विंटर सीजन के लिए इंक्वायरी और एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

क्रिसमस पर अगर बर्फबारी होती है तो हिमाचल में टूरिस्ट सीजन बूम पर पहुंच जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी और किन्नौर के लिए अधिक इंक्वायरी हो रही है। पर्यटन व्यवसायियों को बर्फबारी के बाद कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को संजीवनी मिली है।