HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों केलांग और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
अब मौसम साफ होने से प्रदेश के लोगों को दिन के समय ठंड से भी कुछ राहत मिल सकती है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

