ऊना/वीरेंद्र बन्याल
शैक्षणिक संस्थानों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने का नया प्रयास
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलोन के बीच समझौता
प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को गोद लेने की प्रक्रिया में राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलोन के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच आधारभूत संरचना, विशिष्ट ज्ञान और शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलोन को सहायक प्राध्यापक ने गोद लिया
समझौते के तहत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र डॉ. रामकुमार नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलोन को गोद लिया। डॉ. रामकुमार नेगी ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दोनों संस्थान मिलकर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन की योजना
डॉ. रामकुमार नेगी ने कहा कि दोनों शिक्षण संस्थान मिलकर सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और नई दिशा मिल सकेगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगी और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होगी।
समारोह में मौजूद रहे दोनों संस्थानों के प्राचार्य और अध्यापक वर्ग
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलोन के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार और दोनों संस्थानों के समस्त अध्यापक वर्ग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





