HNN / शिमला
प्रदेश सरकार ने आज पांच एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तो, वही दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बाबूराम शर्मा को नगर निगम शिमला का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त अजित भारद्वाज को पदभार मुक्त कर दिया है। इनके पास अब शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक का कार्यभार रहेगा। बाबूराम शर्मा इससे पहले महाप्रबंधक उद्योग जिला सोलन का कार्यभार देख रहे थे।
वही , रामप्रसाद को एसी टू डीसी कांगड़ा, विमला देवी को उपमंडल अधिकारी निचार और मनीष चौधरी को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है। इनके पास चंबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एचएएस लायकराम वर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन और उपमंडलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता को एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




