Loading...

प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य- उद्योग मंत्री

Ankita • 21 Jun 2023 • 1 Min Read

बोले- चुनावी घोषणाओं को लेकर सरकार गंभीर, कई गारंटियों पर चल रहा काम

HNN/ नाहन

प्रदेश उद्योग एवं आयुष मंत्री ने आज बुधवार को नाहन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के बीच अच्छे रिश्ते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है इस नाते केंद्र सरकार को हिमाचल की और अधिक सहायता करनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। चौहान ने कहा कि सभी केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में सत्कार किया जाता है और प्रदेश भाजपा उल्ट बयानबाजी करती है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार अपनी सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है और कई सारी घोषणाओं को तो अमलीजामा भी पहनाया जा चूका है। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद थे।