प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आशियाने(घर)का सपना हुआ साकार।
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
आवास विहीन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद बनकर सामने आई है।जिन लोगों के लिए छत सपना था।उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बड़ा सहारा बनी है और देश के करोड़ों लोगों का अपने घर का सपना साकार हुआ है।इसी के तहत जिला ऊना की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता और ग्राम पंचायत डीहर में लगभग 41 लोगों का पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खरयालता से कुसुम लता गांव वही, रंजना कुमारी, शकुंतला देवी,जीवना देवी,मोनिका देवी,शीला देवी, विद्या देवी, लज्या देवी,अंजली शर्मा गांव तलमेहडा, गुड्डो देवी गांव रौणखर, जीवनलाल, केसरी देवी,पूनम देवी, खुशीराम,संतोष कुमारी गांव बडोआ, बबीता रानी, आशा देवी,सोनू देवी को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है।
और दूसरी ओर ग्राम पंचायत डीहर की मीना देवी गांव सरनोटी,शकुंतला देवी गांव खैरियां, शकुंतला देवी, रजनी देवी, श्रेष्ठा देवी, रजनी,संतोष कुमारी गांव राजपुरा,मीना देवी, चंचला देवी, सवर्णी देवी,पूर्ण सिंह,शीला देवी, सुषमा देवी गांव डीहर,विमला देवी, अंजना देवी,तरबिंद्रा ठाकुर, निर्मला देवी,ज्योति देवी,सुषमा देवी,पुष्पा देवी,रोशनी देवी, खुशीराम व पिंकी देवी को आवास योजना का लाभ मिला है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान एवं उप प्रधान अशोक कुमार मोनू, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर एंव ग्राम पंचायत डीहर की प्रधान कृष्णा देवी, उप प्रधान रघुवीर सिंह एंव समस्त पंचायत सदस्यों व दोनों पंचायतों के पीएमवाई आवास योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर दोनों ही गरीबों के हितैषी है।हम जैसे हजारों लोगों के खुद के आशियाने का सपना पूरा हुआ है। हम उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे।