प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत कंचना देवी को दिया इतने लाख का मुआवजा……

YES.jpg

HNN/हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा टीहरा द्वारा धलौण गांव की कंचना देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख का क्लेम प्रदान किया गया है। बैंक प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक शाखा टीहरा में क्षेत्र की ग्राम पंचायत तनिहार के गांव धलौण के स्वर्गीय संजीव कुमार का हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा टीहरा में बचत खाते के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का बीमा किया हुआ था।

संजीव कुमार की कुछ समय पहले आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और उनके बैंक खाते के तहत कंचना देवी को नॉमिनी के रूप में 2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई। यह राशि बीमा योजना का क्लेम सेटल कर उनके बचत खाते में डाली गई। यह क्लेम शाखा प्रबंधक राजेश सिंह ने बैंक के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें प्रदान किया।

शाखा प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का बैंक के माध्यम से लाभ उठाना चाहिए।