HNN/ कुल्लू
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। पीएम मोदी ने पहले जहां बिलासपुर में एम्स सहित प्रदेश की जनता को करोड़ो की सौगात दी तो वही अब वह कुल्लू दशहरा देखने के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचे हैं। यहाँ पहुंचकर उन्होंने भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया और माथा टेका।
बता दें, भगवान रघुनाथ 03:05 बजे ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचे। भगवान रघुनाथ के पुहंचते ही ढालपुर मैदान जय श्री राम के जयकारों के साथ गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुल्लू दशहरा देखने के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पहुंच गए हैं। मंच पर सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





