प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचली पोशाक में केदारनाथ पहुंचे। पहाड़ी पोशाक में नजर आए पीएम मोदी का यह लुक हिमाचल ही नहीं बल्कि देशवासियों को भी खूब भा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी जब भी केदारनाथ धाम आते हैं तो उनका परिधान खास ही हाेता है। वहीं उनका खास अंदाज भी लोगों को खूब भाता है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहनी वह हिमाचल की खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस है।
इसे हाल ही में एक महिला ने पीएम मोदी को गिफ्ट किया था। इस दौरान पीएम के सिर पर हिमाचली टोपी भी दिखी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के दर्शन किए और उसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर पहुंचे। बता दें कि बीते आठ सालों में पीएम मोदी छठी बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। पीएम पहले देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, इसके बाद यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा केदारनाथ पहुंचे। यह उनका दो दिनों का दौरा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





