लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, पीएम के काफिले के पास आ पहुंचा युवक

Ankita | 25 मार्च 2023 at 8:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक होने का मामला सामने सामने आया है। पीएम मोदी आज यानी 25 मार्च से कर्नाटक दौरे पर है। इस दौरान यह चूक हुई।

पीएम की कार दावणगेरे में गुजर रही थी, तभी एक युवक उनकी गाड़ी के पास आ पहुंचा। रोड शो के दौरान युवक काफिले में घुसने की कोशिश करने लगा।

वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया। युवक से पूछताछ जारी है। बता दें, तीन महीने में दूसरी बार पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार की तरफ देख भागा युवक

मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने शनिवार को दावणगेरे में ‘विजय संकल्प यात्रा’ शुरू की। बीजेपी के अभियान के तहत पीएम मोदी कर्नाटक पहुंचे।

वहां पहुंचकर उन्होंने रोड शो किया। इसी रोड शो के दौरान एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पीएम मोदी की कार के पास आने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन उस युवक को पकड़ लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]