लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन

Ankita | 27 अक्तूबर 2023 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आईएमसी 2023 में 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी ले रहे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का भी मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी उन्हें नई तकनीक की जानकारी देते हुए नजर आए।

इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हर दिन टेक्नोलॉजी में तेजी से होते बदलाव के कारण हम कहते हैं कि ‘द फ्यूचर इज हेयर एंड नाउ’। इस एग्जिबिशन में मैंने फ्यूचर की एक झलक देखी। टेलीकॉम हो, टेक्नोलॉजी हो कनेक्टिविटी हो, 6जी हो, एआई हो, साइबर सिक्योरिटी हो, सेमीकंडक्टर हो, ड्रोन या स्पेस सेक्टर हो या फिर दूसरे सेक्टर्स, आने वाला समय बिल्कुल ही अलग होने जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है, टेक को लीड कर रही है। बता दें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। जिनमें लगभग 5000 सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 एक्सहिबिटर्स, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल होंगे।

बता दें कि इस इवेंट में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडियाजैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नए 5जी उपयोग के मामलों का प्रदर्शन करेंगी, अपने एप्लिकेशन और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी जो अगले कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]