लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के जवानों के साथ लेप्चा में मनाया दिवाली उत्सव

PARUL | 12 नवंबर 2023 at 3:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। साथ ही कहा है कि मैंने हर दिवाली जवानों के साथ मनाई। जवान जहां तैनात हैं वो स्थान मंदिर से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार अद्भुत संयोग है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन हर किसी को अपने परिवार की याद आती है, लेकिन आपके चेहरे पर देश के इस कोने में भी उदासी नजर नहीं आ रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाने जा सकते हैं। जम्मू के ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री के आने की सूचना थी। हालांकि पीएमओ की तरफ से इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई थी।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। दीपावली के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]