Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत मेरा परिवार’ अभियान

Ankita • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ है।

पीएम मोदी ने इस वीडियो में किसानों से लेकर गरीब परिवारों तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों पर प्रकाश डाला गया है।

बता दें इस अभियान के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान के जरिए भारतीय राजनीति में परिवारवाद पर वंशवाद पर हमला बोला है।