प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए रामलला के दर्शन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे। इस साल जनवरी में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने आज पहली बार अयोध्या का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
साथ ही मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम दो किलोमीटर लंबे रोड शो निकाल रहे हैं। सड़क के दोनों किनारे भाजपा समर्थक और लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।