नई दिल्ली
देवभूमि के गौरव, परिश्रम और पराक्रम को बताया प्रेरणादायक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और वहां के लोगों का परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सांस्कृतिक समृद्धि और विकास की कामना
पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।”

