जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज हुए हमले ने देश-दुनिया को चौंका दिया है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वीट सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके व उनके परिवार, जापान के लोगों के साथ हैं।
इतना ही नही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्या है पूरा मामला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। इसी दौरान उन पर किसी ने फायरिंग कर दी। गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी थी, जिसके बाद उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। उन पर कुल दो गोलियां चली थीं। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





