लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, लगभग 10,000 एथलीट लेंगे भाग

PARUL | 26 अक्तूबर 2023 at 9:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोवा के मडगांव में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया गया है। यह खेलकूद प्रतियोगिता 26 अक्तूबर से 9 नवंबर तक होंगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में होने वाले विभिन्न खेलों में लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे।

बता दें कि समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित रहा, जिसमें 600 कलाकार शामिल हुए। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली 28 टीमों के सभी एथलीट ने परेड की। वहीं इस प्रतियोगिता में 28 स्थलों पर 43 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की जमकर तारीफ की और सभी को राष्ट्रीय खेलों की बधाई दी।

उन्होंने गोवा में फुटबॉल के प्रति दीवानगी की भी सराहना की। समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भारत की सफलता देश की समग्र सफलता की कहानी से अलग नहीं है। भारत नए कीर्तिमान बना रहा है और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इसे देश की पिछले 30 दिनों की उपलब्धि से देखा जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल उस समय आयोजित हो रहे हैं जब भारतीय एथलीट विश्व स्तर पर नया इतिहास लिख रहे हैं। उन्होंने कहा ये राष्ट्रीय खेल सभी खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत लॉन्च पैड हैं।

सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]