लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी का एलान- जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक

SAPNA THAKUR | 8 जुलाई 2022 at 6:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर भारत सरकार ने कल राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा – “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाव रहा।

मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। बता दें कि आज जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या हो गई है। उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं।

हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]