अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या में रोड शो के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा की। पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उदघाटन कर दिया है। जिसके बाद पीएम ने ट्रेन में पहुंचकर जायजा लिया और स्कूली बच्चों से बातचीत की।
पीएम ने यहां अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





