प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- चरणजीत शर्मा
डीहर व खरयालता पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र एवं उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर व ग्राम पंचायत खरयालता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अन्य बातों के अलावा पीएम स्वनिधि, मुद्रा ऋण, स्टैंड अप इंडिया और स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल भुगतान क्रांति ,पीएम ई-बस सेवा, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम उज्जवला योजना जैसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना एवं परिपूर्णता प्राप्त करना है।
मुख्य अतिथि कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन कल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने ग्राम पंचायत डीहर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर पूरे देश भर में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में भव्य स्वागत किया जा रहा है।
इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना का पूरा ब्यौरा दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। दूसरी और ग्राम पंचायत खरयालता में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार घर-घर जाकर बीमारियों का पता लगा रही है और घरों के आसपास शिविर लगा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन सभी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिन्हें मोदी जी की गारंटी का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पहले जो 44 तरह के टैक्स थे लेकिन अब सिर्फ एक जीएसटी है, जिससे सरकार का कर संग्रह बढ़ रहा है और सरकार उसे जन कल्याण में लगा रही है। लोगों को स्वस्थ रख रही है ।उन्होंने कहा कि यह संकल्प लेना हम सब की समान जिम्मेदारी है कि भारत एक विकसित देश बनें।