HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
“प्रशासन गांव की ओर” अभियान 2022 के तहत ऊना जिला में 21 से 24 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। डॉ. निधि पटेल ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जिला के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों को उनके घर द्वार पर ही राजस्व तथा अन्य विभागों से संबंधित सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर को ग्राम पंचायत जखेड़ा, लाल सिंगी, रैंसरी तथा टक्का के लिए झलेड़ा में, 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत नंदग्रां तथा फतेहपुर के लिए नंदग्रां में, 23 दिसम्बर को ग्राम पंचायत कुरियाला, झम्बर तथा बरनोह के लिए कुरियाला में तथा 24 दिसम्बर को ग्राम पंचायत जखेड़ा, बनगढ़ तथा भटोली के पंचायत घर जखेड़ा में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने राजस्व, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आमजन को अवगत करवाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर द्वार पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ हासिल हो सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group