Loading...

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला में अब तक निपटाए 465 मामलें

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विगत चार दिनों के दौरान लगभग 465 विभिन्न मामलों और शिकायतों का निराकरण किया गया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर, पंकज राय ने बताया कि 22 दिसम्बर 2022 को उपमण्ड़ल सदर के रघुनाथपुरा और घुमारवीं के लैहड़ीसरेल तथा श्री नैना देवी के बैहल में “प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम“ आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि जनता को घर द्वार पर विभिन्न सुविधांए व समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की जा सके।

इस कार्यक्रम में जनता की विभिन्न शिकायतों का निपटारा अधिकारियों द्वारा मौके पर किया जाता है साथ ही इंतकाल, रजिस्ट्री, शपथपत्र, आधार कार्ड अपड़ेशन के साथ-साथ विभिन्न प्रमाणपत्रों के बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।