Loading...

प्रशासन द्वारा जब्त किए खनिज की इस दिन होगी नीलामी….

PARUL • 5 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

सोन खड्ड धर्मपुर के किनारों में शिवदवाला से नाल्ड पुल,एन एच में लौंगणी से चलाली मोड़, पंप हाउस व गौ सदन कलस्वाई से केंद्रीय विद्यालय के दोनों ओर 10500 मीट्रिक टन रेत एवं बजरी अवैध रूप से जो खनन माफिया द्वारा एकत्रित किया गया था। जिसे प्रशासन की मुस्तैदी से एसडीएम धर्मपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा मौके पर जब्त किया गया है।

एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र गौतम के अनुसार उक्त जब्त की गई सामग्री की नीलामी 06 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे तहसील कार्यालय धर्मपुर में तहसीलदार की अध्यक्षता में नीलाम किया जाना तय हुआ है । इच्छुक बोलीदाता मौके पर उपस्थित होकर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि के साथ अग्रिम राशि 10,000 रुपए जमा करवा कर बोली में भाग ले सकते हैं । सफल बोलीदाता को मौका पर ही उक्त सामग्री सौंप दी जाएगी। जिसके लिए शत प्रतिशत राशि जमा करवानी पड़ेगी।

विशेष: नीलाम किए जाने वाली सामग्री का विवरण इस प्रकार से है, शिवदवाला से नाल्ड पुल तक, एनएच लौंगणी से चलाली मोड़ तक, पंप हाउस तथा सांई गौ सदन कलस्वाई से केंद्रीय विद्यालय रोड़ के दोनों तरफ बोली के उपरांत असफल बोलीदाताओं की अग्रिम राशि लौटा दी जाएगी।