Loading...

प्रसव के 1 घंटे बाद शिशु को स्तनपान करवाना जरूरी रचना

Shailesh Saini • 10 Aug 2023 • 1 Min Read

इनरव्हील क्लब नाहन ने मनाया स्तनपान सप्ताह आंगनबाड़ी महिलाओं को किया जागरूक

HNN News नाहन

इनर व्हील क्लब के नाहन द्वारा स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने स्तनपान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के लिए स्तनपान कराया जाना लाभदायक भी है और नुकसानदायक भी।

उन्होंने कहा कि यदि माता किसी बीमारी से ग्रसित है या कोई संक्रमण आदि लगा है तो ऐसे में शिशु को स्तनपान नहीं कराना चाहिए। वही इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी रचना गौतम ने आंगनवाड़ी महिलाओं को बताया कि प्रसव के 1 घंटे के बाद शिशु को स्तनपान कराया जाना बहुत जरूरी होता है।

इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति को स्तनपान कराते हुए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किस तरह का आहार लेना चाहिए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।

वही इनर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान अलका गर्ग संजना सैनी अलका गुप्ता आदि ने परिवार नियोजन के साथ- साथ मासिक चक्र के दौरान किन-किन सावधानियां को बरतना चाहिए इसको लेकर अपने-अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सदस्यों के द्वारा आंगनवाड़ी महिलाओं को गुड़ चना और अन्य पौष्टिक आहार वितरित भी किए गए।