प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में हिमपात, कुछ क्षेत्रो में बिजली गुल
HNN / सिरमौर
सिरमौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार में हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। पिछले 2 दिनों के भीतर चूड़धार में ढाई फुट ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के चलते चूड़धार का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि चूड़धार का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीती रात को राजग़ढ़ में भी बर्फ़बारी हुई, जिससे वहां के लोगो की दुश्वारियां बढ़ गई है। जबकि हरिपुरधार, नोहराधार व गत्ताधार आदि क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को हरिपुरधार का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फबारी से हुई ठंड से लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए है। ऐसे में ठण्ड से बचने के लिए लोगो ने हीटर और अलाव का सहारा लिया हुआ है। वही , अधिकांश क्षेत्रो में अँधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते दुकानदार और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।