HNN/ ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। दूर दराज राज्यों से मां के भक्त माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट रविवार को तड़के सुबह 3 बजे ही खोल दिए थे।
कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनीं शुरू हो गईं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह छह बजे के करीब श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड को पार कर गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिर रोड पर भीड़ के चलते वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। वहीं मंदिर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था बनाते नजर आए। मंदिर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




