कृषि विभाग द्वारा आतमा परियोजना के अंतर्गत रक्कड़-का-बाग (रैत) में आयोजित किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी और उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद पहुंचेंगे।
धर्मशाला/शाहपुर
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार प्राकृतिक अनाजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है – गेहूं ₹60 प्रति किलो, मक्की ₹40, जौ ₹60 और कच्ची हल्दी ₹90 प्रति किलो मिलेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
किसानों को प्रोत्साहन और योजनाएं
विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि लागत घटाना है। उन्होंने किसानों से बागवानी, डेयरी, पशुपालन और मत्स्य पालन में भी भागीदारी करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत चेक वितरण
इस अवसर पर उन्होंने 34 लाख रुपये के चेक वितरित किए, जिनमें 10 लाभार्थियों को 3-3 लाख के गृह निर्माण चेक और 2 युवाओं को विवाह अनुदान के चेक शामिल थे। उन्होंने अपने स्तर पर 118 बच्चों को स्कूल बैग और महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये भी प्रदान किए।
स्थानीय विकास कार्यों की घोषणाएं
पठानिया ने रक्कड़-का-बाग में 2 हैंडपंप लगाने और पंचायत के मुख्य मार्ग के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शाहपुर में शहीद सूबेदार पवन सिंह जरियाल की याद में युद्ध स्मारक बनाने का अनुरोध किया गया है।
कृषि उत्पाद प्रदर्शनी और तकनीकी जानकारी
कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राहुल कटोच ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





