Loading...

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और अन्य अधिकारियों ने सोलन जिले के 69 स्कूलों को गोद लिया

PARUL • 25 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन जिले में शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए एक पहल की गई है, जहां प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और अन्य अधिकारियों ने 69 स्कूलों को गोद लिया है। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना है।

गोद लेने वाले अधिकारी अपने स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने और गुणात्मक शिक्षा के लिए भी सहयोग करेंगे। यह पहल सोलन जिले के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई है, जिसमें मंत्री, विधायक, श्रेणी-1 व 2 के राजपत्रित अधिकारी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक भी स्कूल को गोद लेकर उसके संरक्षक बन सकते हैं।

इस पहल के तहत, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने धर्मपुर शिक्षा खंड के कादो स्कूल को गोद लिया है, जहां से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। इसके अलावा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने सोलन शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबोण, सैरी पाजो स्कूल को गोद लिया है। अन्य स्कूलों को भी शिक्षा खंड अधिकारी, स्कूल मुख्याध्यापक समेत एसएमसी की ओर से गोद लिया गया है।