HNN/ शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज राजधानी शिमला पहुँच गई है। प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने के जश्न में वह शामिल होने के लिए कल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ शिमला से धर्मशाला के लिए रवाना होंगी।
बता दें प्रदेश सरकार के अधिकांश बड़े अधिकारी समारोह के आयोजन के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक भी समारोह का हिस्सा बनेंगे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मैदान धर्मशाला में 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। मंच पर 125 कुर्सियां लगाई जा रही हैं। जहां पर कैबिनेट मंत्री समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

