लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्री मानसून के बादल बरसे, बिजली गिरने से 20 भेड़-बकरियों की मौत

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश प्री मानसून की बौछार से भीग गया है। बीते रोज राज्य में झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि भारी बारिश होने के चलते राज्य के अलग-अलग जगह से नुक्सान की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है। कुल्लू में सैंज के रैला गांव में आसमानी बिजली गिर गई।

इस दौरान आसमानी बिजली की चपेट में 20 भेड़-बकरियां आ गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से कई घरों में पानी और मलबा चला गया। इतना ही नहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसलों को भारी नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]