HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन स्थित प्रेस क्लब में आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने की। 3 जनवरी को प्रेस क्लब का स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर एक रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई। तो वहीं बैठक में कुछ ऐसे भी निर्णय लिए गए जो प्रेस क्लब को आगे मजबूत करने के लिए हितकारी साबित होंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भी प्रेस क्लब ने बहिष्कार किया।
सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने कहा कि क्लब की आपातकालीन बैठक में शनिवार को ध्वनि मत से भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप व मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग का 6 माह तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष नाहन में पत्रकारवार्ता करने में विफल रहे तो सराहां में पत्रकारों को बुलाकर सिरमौर प्रेस क्लब के सदस्यों के बारे में गलत टिप्पणियां की। कहा कि क्लब को बेवजह बदनाम करने की कोशिश भी भाजपा नेताओं ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा इससे पहले अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रेस क्लब में आकर अपनी बात रखना चाहते हैं तो क्लब के सदस्यों को कोई आपत्ति नहीं होगी। बैठक में प्रेस क्लब के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिला पत्रकारों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया। क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर क्लब के वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ व एसआर पुंडीर को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
ये है मामला….
दरअसल, सिरमौर प्रेस क्लब की नव गठित इकाई ने पहली बैठक में निर्णय लिया था कि तमाम पत्रकारवार्ताओं का आयोजन प्रेस क्लब में होगा। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को अस्वीकार करते हुए सर्किट हाउस में बीते बुधवार को पत्रकारवार्ता बुला ली। इस बारे सांसद सहित मीडिया प्रभारी को अवगत भी करवा दिया गया था।
बावजूद इसके पत्रकारों पर दबाव बनाया गया। इससे मीडिया कर्मियों में असमंजस पैदा हुआ। इससे पहले भाजपा के मीडिया प्रभारी क्लब के अध्यक्ष को ये कह चुके थे कि पत्रकारवार्ता नाहन में नहीं, पांवटा साहिब में हो रही है। इन तमाम परिस्थितियों को लेकर सिरमौर प्रेस क्लब ने पाया कि भाजपा ने जानबूझ कर एकजुटता को भंग करने का प्रयास किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group