लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रो. राम कुमार ने सलोह में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने ग्राम पंचायत सलोह में श्री 1008 यशगिरी जी महाराज की कुटिया के समीप सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने जन कल्याणकारी फैसलों से आम आदमी को राहत देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गांव, गरीब व किसान की भलाई के दृष्टिगत सहारा, हिमकेयर तथा जल जीवन मिशन जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोगों को निरंतर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है तथा किसानों के लिए बिजली की दरें घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल समाप्त किया गया है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा कर दिया गया है। साठ वर्ष से अधिक की आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया गया है और पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई है। किसानों को सालाना 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि यह सारे फैसले आम आदमी को राहत देने के लिए हैं। प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 3500 हौदियां का निर्माण किया है, 100 से ज्यादा ट्यूबवैल लगाए गए हैं तथा 900 से ज्यादा किसानों के विद्युत मीटरों को 3 फेस में परिवर्तित किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार के ही प्रयासों की बदौलत हरोली विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्रवासियों को अपेक्षित मात्रा में पीने तथा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]