HNN / वीरेंद्र बन्याल, ऊना
एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मिनी सचिवालय हरोली में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 250 परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश की महिलाओ की रसोई धुआंमुक्त हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसे महत्वाकांक्षी योजना आरंभ की गई है।
अब प्रदेश की किसी भी महिला को मजबूरी में चूल्हा नहीं जलाना पड़ेगा। उन्होंने गांव व गरीब के लिए ऐसी योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो में हरोली के सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग के माध्यम से एक समान विकास करवाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि जय राम सरकार ने हरोली में विकास की गंगा बहा दी है जिसकी आम आदमी ने स्वयं अनुभूति की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





